शिवद्वार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़, श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला


रितेश कुमार, रिपोर्टर

सोनभद्र/घोरावल: पवित्र शिवद्वार धाम में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिला। भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर परिसर में भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ जलाभिषेक किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।

प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ की गईं। शिवद्वार में उमड़ी आस्था की यह भीड़ क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी रही।