संवाददाता/ कृपा शंकर पांडेय
जनपद/सोनभद्र। रायपुर थाना पुलिस ने पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए ₹25 हजार के इनामी गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी 18 जून 2026 को दर्ज मामले में वांछित था और घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में रायपुर एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक थाना रायपुर में 18 जून को मुकदमा अपराध संख्या 89/2026 धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामले में वांछित करियवा यादव उर्फ राजबहादुर, पुत्र स्वर्गीय जगी नारायण, निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज, घटना के बाद से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र की ओर से ₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।
इसी क्रम में 08 अगस्त 2026 को रात करीब 12:50 बजे संयुक्त पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर के पास ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में रायपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, रामपुर बरकोनिया थानाध्यक्ष राम सिंहासन शर्मा, हेड कांस्टेबल राजीव कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, कांस्टेबल दीप सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा का पैदल मार्च, 19 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

