Sonbhadra News: रिहंदनगर में गणपति बप्पा की गूंज, एनटीपीसी परिसर में तीन दिवसीय गणेशोत्सव शुरू

ब्यूरो :- कृपा शंकर पांडेय
बीजपुर/सोनभद्र। बीजपुर स्थित रिहंदनगर के एनटीपीसी परिसर के कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम) में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश पूजा का आयोजन किया गया। गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ तीन दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय श्रद्धालु और उनके परिजन शामिल हुए।
विधि-विधान से हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना
परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी और महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
पूजन कार्यक्रम में महाप्रबंधक (ओएंडएम) प्रणय कुमार नायक और उनकी पत्नी वर्तिका, महिला मंडल की उपाध्यक्षा रश्मि मोहंती यजमान रहे। पंडित रामजी द्विवेदी ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।
आरती में शामिल हुए अधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु
पूजन के बाद आयोजित आरती में एनटीपीसी के कई अधिकारी, कर्मचारी और सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान महाप्रबंधक (मेंटिनेंस) हेमेश कुमार वार्ष्णेय, पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन.एस. कोरंगा, महासचिव अपर महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा अपर महाप्रबंधक सिद्धार्थ, अनिल कुमार, संजय कुमार, पी. लक्ष्मी, चैतन्या, रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, उपमहाप्रबंधक जी.सी. साहु, रोजालीन साहु और उपप्रबंधक मानव संसाधन रोशन कुमार सहित अन्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सुख-शांति और तरक्की के लिए की प्रार्थना
गणेश पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार, एनटीपीसी संस्थान और पूरे क्षेत्र की सुख-शांति एवं तरक्की के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
तीन दिनों तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम
मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी.सी. साहु ने बताया कि गणेशोत्सव का आयोजन तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान नियमित पूजन-अर्चन और आरती के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किया जाएगा।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा और पंकज कश्यप समेत अन्य कलाकार भजन-कीर्तन प्रस्तुत करेंगे।
16 सितंबर को होगा गणपति प्रतिमा का विसर्जन
आयोजन के अंतिम दिन 16 सितंबर 2026 की शाम गणपति महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु गणपति प्रतिमा को विदाई देंगे।
