सामग्री पर जाएं

Sonbhadra News: एसएनजी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस और गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Text:
14 September 2026 · Editorial Desk

ब्यूरो :- कृपा शंकर पांडेय

चोपन/सोनभद्र। श्रद्धा नन्द गोस्वामी पब्लिक स्कूल, चोपन में हिंदी दिवस एवं गणेश उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान हिंदी भाषा के महत्व के साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

दो समूहों में बांटे गए विद्यार्थी

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों को दो समूहों में विभाजित किया गया। बच्चों ने हिंदी के दोहे और चौपाइयों का पाठ किया तथा उनके अर्थ भी समझाए।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए। हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।

गणेश उत्सव में बच्चों ने निभाई अलग-अलग भूमिकाएं

गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यार्थियों ने भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और भगवान कार्तिकेय का रूप धारण कर भावपूर्ण प्रस्तुति दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां भी दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

अतिथियों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। आज के दौर में अंग्रेजी का महत्व और दायरा बढ़ रहा है, लेकिन विद्यार्थियों द्वारा हिंदी में भाषण और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर उन्हें प्रसन्नता हुई।

उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा होने के साथ-साथ हमारी संस्कृति की पहचान भी है। विद्यार्थियों को हिंदी के साथ अन्य भाषाओं का भी ज्ञान प्राप्त करना चाहिए।

शिक्षक और विद्यार्थी रहे मौजूद

sng-public-school-chopan-hindi-diwas-ganesh-utsav

कार्यक्रम में सत्येंद्र मिश्रा, चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास केशरी, मंडल महामंत्री राहुल सिंह, प्राचार्य संतोष कुमार दुबे, समन्वयक संतोष कुमार तिवारी, साहिल अंसारी, अल्ताफ हुसैन, अंजलि श्रीवास्तव, अजय कुमार, विवेक गोस्वामी, ट्विंकल सिंह, स्नेहा, श्रेया, संजना, खुशबू, आकांक्षा मिश्रा, आफरीन शाहिद हुसैन और प्रदीप केशरी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।