APAAR-MBU और यू-डाइस की पेंडेंसी शत-प्रतिशत पूरी करने के निर्देश, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान.

जिला संवाददाता/ कृपा शंकर पांडेय

चोपन/ सोनभद्र – ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन में 22 अगस्त 2026 को खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापकों/प्रभारी प्रधानाध्यापकों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में छात्र-छात्राओं के APAAR और MBU मॉड्यूल की शत प्रतिशत पेंडेंसी को पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, एमडीएम पोर्टल पर उनकी उपस्थिति दर्ज करने, डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में धनराशि हस्तांतरण, तथा यू-डाइस के अंतर्गत टीचर, स्कूल और स्टूडेंट मॉड्यूल की पेंडेंसी को भी शत प्रतिशत पूर्ण करने पर जोर दिया गया।

इस दौरान विभिन्न विद्यालयों द्वारा अपने यहां किए गए नए नवाचारों को साझा किया गया। साथ ही, सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत सभी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राशन कार्ड से जुड़वाने या उनकी फैमिली आईडी बनवाने के निर्देश भी दिए गए।

मासिक समीक्षा बैठक के दौरान चोपन विकासखंड अधिकारी अजीत यादव कें द्रारा उपरोक्त कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के अध्यापकों को सम्मानित किया गया।