चोपन स्थित सरकारी अस्पताल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत

रितेश कुमार, रिपोर्टर

सोनभद्र/ चोपन

चोपन थाना क्षेत्र स्थित सरकारी अस्पताल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और स्थानीय नागरिकों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे मौजूद गाय को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी वाहन चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने की भी अपील की है।

पुलिस आसपास के उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान करने का प्रयास कर रही है।