विश्व आदिवासी दिवस पर कुरुहुल में निकला भव्य जुलूस, लोकगीत और आदिवासी लोकनृत्य ने मोहा मन

kurhul

प्रदीप कुमार, संवाददाता

सोनभद्र। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को ग्राम सभा कुरुहुल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान आदिवासी समाज के लोगों ने उत्साह के साथ जुलूस निकाला और अपनी संस्कृति एवं परंपराओं का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी सुनील सिंह गोंड मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

नकी मौजूदगी में आदिवासी समाज के लोगों ने जुलूस निकाला तथा लोकगीत और आदिवासी लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान लोकगीत और आदिवासी लोकनृत्य की प्रस्तुतियां भी हुईं। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से आदिवासी संस्कृति की मनमोहक झलक देखने को मिली।

जुलूस में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और आदिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया।

kuruhul

इस अवसर पर प्रदीप कुमार आजाद, विधानसभा अध्यक्ष 402 ओबरा, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), राहुल, सनोज सहित पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और एकजुटता का संदेश दिया गया।