Sonbhadra News: चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन तस्करी मामले में 20-20 हजार के दो इनामिया गिरफ्तार.

Sonbhadra Heroin Smuggling मामले में चोपन पुलिस ने 20-20 हजार रुपये के इनामी अकरम कुरैशी और सुनीता देवी को गिरफ्तार किया। दोनों NDPS एक्ट में वांछित थे।
ब्यूरो :- कृपा शंकर पांडेय
चोपन/सोनभद्र। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हेरोइन तस्करी से जुड़े एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकरम कुरैशी और सुनीता देवी के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
NDPS एक्ट के मामले में चल रहे थे वांछित
पुलिस के मुताबिक, थाना चोपन में मुकदमा संख्या 319/2026 दर्ज है। मामले में धारा 8/21/27(ए)/29/60 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा 111(2)(बी), 111(4) बीएनएस के तहत दोनों आरोपी वांछित चल रहे थे।
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
मुर्दहवां मोड़ के पास पकड़ा गया अकरम
पुलिस टीम ने 11 सितंबर की रात करीब 1:30 बजे अकरम कुरैशी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अकरम कुरैशी (29) पुत्र नसीम कुरैशी, निवासी चिल्काटाड़, थाना शक्तिनगर है।
उसे मुर्दहवां मोड़ से म्योरपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।
पटवध से सुनीता देवी गिरफ्तार
इसी मामले में वांछित सुनीता देवी (30) को पुलिस ने सुबह करीब 5:30 बजे पटवध में सड़क किनारे से गिरफ्तार किया।
सुनीता देवी, सुधीर की पत्नी और डाला चढ़ाई, थाना चोपन की निवासी बताई गई है।
अकरम पर पहले से दो मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार अकरम कुरैशी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 में शक्तिनगर थाने में धारा 8/20 और वर्ष 2024 में ओबरा थाने में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले शामिल हैं।
सुनीता के खिलाफ भी दर्ज है मुकदमा
पुलिस के मुताबिक सुनीता देवी के खिलाफ भी वर्ष 2018 में चोपन थाने में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मुकदमा दर्ज है।
अधिकारियों की निगरानी में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने कार्रवाई की निगरानी की।
प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता ने पुलिस टीम का नेतृत्व किया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
