सिर में गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल रेफर, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
कृपाशंकर पाण्डेय
सोनभद्र (ओबरा): ओबरा थाना क्षेत्र में ग्रीन माउंटेन स्कूल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पार कर रही एक युवती को तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
घायल युवती की पहचान अंजू (22 वर्ष), पुत्री अशोक माली, निवासी ओबरा के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान युवती के सिर में गंभीर चोट होने की पुष्टि की। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।
